Thursday, November 19, 2015

पलाश का महत्‍व :- importance of Palash :- Butea Monosperma Spiritual benefit

 इस वृक्ष में ब्रहमा, विष्णु, महेश, इन तीनों देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। पलाश का उपयोग ग्रहों की शान्ति में किया जाता है।

1- जिस जातक को अधिक परिश्रम करने पर भी व्यापार में सफलता नहीं मिल रही हो, तथा लगातार कर्ज की समस्या बढ़ रही हो। वह व्यक्ति शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को पलाश की जड़ लें आयें। इसे स्वच्छ जल से साफ कर लें उसके पश्चात एक कमरे में सुविधानुसार कोई स्थान चुन कर गंगाजल अथवा गोमूत्र से छींटे मारकर स्वच्छ कर लें उसके उपर बाजोट रखकर , बाजोट पर लाल रेशमी कपड़ा विछायें । बाजोट के बीच में 7 प्रकार अनाज लेकर सभी को मिलाकर एक ढेरी बनायें। इस पर पलाश की जड़ रखें तथा इसी पर दीपक जलायें। धूप जलाकर लक्ष्मी जी के किसी भी मन्त्र की 3 या 4 माला का जाप करें। उसके पश्चात अब इस जड़ को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने गल्ले या धन रखने के स्थान पर रख दें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक समस्यायें धीरे- धीरे दूर होकर आर्थिक सम्पन्नता आ जायेगी।

2- पलाश की जड़ को शुभ मुहूर्त में किसी रविवार के दिन में निकाल लें। इसे एक सूती धागे में लपेट कर दाहिनी भुजा में बांधने से किसी भी प्रकार ज्वर दूर हो जाता है।

3- पुत्र सन्तान की प्राप्ति करने वाले जातक यह प्रयोग करेंगे तो लाभ मिलेगा। पलाश का एक ताजा पत्ता 250 ग्राम दूध में उबालकर यदि कोई महिला गर्भधारण के पूर्व से प्रारम्भ कर , गर्भाधारण के दो महीने बाद तक नियमित रूप से सेंवन करती है तो उसे पुत्र सन्तान की प्राप्ति होती है। पत्ते को उबालने के बाद निकालकर फेंक दिया जाता है। केवल दूध का ही सेंवन किया जाता है।

4 जिन व्यक्तियों का सूर्य ग्रह पीडि़त होकर अशुभ फल दे रहा है वे जातक पलाश की लकड़ी से हवन करे या फिर लकड़ी को अभिमन्त्रित करके चांदी के लाकेट में गले में धारण करें।

5 नवग्रहों के कुप्रभाव से बचने के लिये पलाश के पुष्प, गुलाब के पुष्प अथवा चमेली के पुष्प और तुलसी की पत्तियां स्नान जल में डालकर उस जल से स्नान करना लाभकारी सिद्ध होगा। यह प्रयोग लगातार 42 दिन तक करना चाहिए।


Picture of Palash leaf & tree.


वृक्षों-पौधों के स्थान व दिशा :- Location and direction for tree-plants

किस स्थान या दिशा में कौन सा वृक्ष या पौधा लगाना चाहिये, वास्तु इस बारे में विस्तार से कहता है कि –

जासमीन, गुलाब, मेरीगोल्ड, चंपक, मोगरा के पौधे धनात्मक ऊर्जा देते हैं। इन्हें घर के आसपास पूर्व या उत्तर दिशा में अवद्गय लगाना चाहिये।
पूर्व में वट का पेड़ मनोकामना पूर्ण करता है।
तुलसी का पौधा अति शुभ व शक्तिशाली माना जाता है। इसे घर के पूर्व या उतर दिशा में लगाना चाहिये। कम से कम एक तुलसी ईशान कोण में अवद्गय होनी चाहिये।
ईशान में आंवला, आग्नेय में अनार, र्नैत्य में इमली व वायव्य में कैथ के पौधे लगाने शुभ हैं।
छोटे सजावटी पौधे, लॉन, झाडियां आदि उतर या पूर्व दिशा में होने चाहियें।
वाटिका बनाने के लिये पूर्व, ईशान व वायव्य दिशा शुभ रहती है। ईशान कोण की वाटिका में हल्के फूलों वाले पौधे व बेल, औषधीय पौधे जैसे तुलसी व आंवला लगाने चाहियें।
यदि शुक्र के अधीन आने वाले आम का वृक्ष लगाना हो तो इसको आग्नेय कोण में लगाना चाहिये। यदि आग्नेयकोण में कोई दोष हो तो आम का वृक्ष लगाने से दोष का परिहार होता है।
खुशबूदार वृक्ष या पौधे वायव्य कोण में लगाने चाहियें।
पश्चिम में पीपल, उतर में पाकड़ व दक्षिण में गूलर का वृक्ष अति उतम है।
यदि क्रिसमिस व बादाम के वृक्ष लगाने हों तो इनका आकार पिरामिड रूप में होने के कारण इन्हें दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना चाहिये।
कुछ अन्य शुभ वृक्ष व पौधे इस प्रकार हैं - पपीता, अमरूद, सेब, गुलमोहर, अद्गाोका, नीम, नारियल, चंदन, अनानास, बादाम, अनार, आंवला व तुलसी। इनमें से हल्के व छोटे पौधे पूर्व व उतर दिशा में लगाये जा सकते हैं तथा बडे़ व भारी पेड़ पद्गिचम व दक्षिण दिशा में लगाने चाहियें।
वृक्षों व पौधों से संबंधित कुछ अन्य वास्तु नियम :-

वृक्षों व पौधों के बारे में कुछ वास्तु के नियम निम्न प्रकार से हैं :-

घर के मुखय द्वार पर बेल नहीं चढानी चाहिये।
घर के मध्य में कोई बडा वृक्ष नहीं लगाना चाहिये।
पूर्व व उतर दिशा में छोटे व हल्के पौधे होने चाहिये।
घर में लगाये गये वृक्षों की कुल संखया सम होनी चाहिये।
मनीप्लांट घर के अंदर लगाना चाहिये क्योंकि ये भाग्यवर्धक हैं।
बडे़ व घने वृक्ष हमेशा दक्षिण व पश्चिम दिशा में ही लगाने चाहिये।
पत्थरों के बुतों से बना उपवन भवन के र्नैत्य कोण में ही होना चाहिये।
भवन के द्वार के बिल्कुल सामने वृक्ष नहीं लगाना चाहिये। इससे द्वार वेध बनता है।
बट व पीपल के वृक्ष पवित्र माने जाते हैं इसलिये इन्हें मंदिर आदि के आसपास लगाना चाहिये।
गुलाब को छोड़कर कोई भी कांटेदार पौधा घर में नहीं लगाना चाहिये अन्यथा शत्रु परेशान कर सकते हैं।
दूधिया पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिये क्योंकि ये भवनवासियों के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं तथा धन नाद्गा करते हैं।
नींबू और घरोंदा के वृक्षों को भी घर या फैक्टरी में नहीं लगवाना चाहिये।
यदि नींबू के वृक्ष को नहीं हटा सकते तो उसके आस पास तीन तुलसी के पौधे लगा देने चाहियें।
बडे़ व घने वृक्ष भवन के बिल्कुल समीप नहीं लगाने चाहिये क्योंकि उनकी जडे़ं भवन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
भवन की दीवारों का सहारा लेकर किसी भी बेल को नहीं लगाना चाहिये। बेल को बाग में ही किसी अन्य सहारे के बढ़ने देना चाहिये।

वृक्षों व पौधों से संबधित कुछ वास्तु सावधानियां :

वास्तु शास्त्रानुसार यदि पीपल भवन की पूर्व दिद्गाा में हो तो घर में भय और निर्धनता व्याप्त हो सकती है। गूलर या नींबू यदि उतर दिशा में होगा तो आंखों की बीमारी हो सकती है। वट पद्गिचम में व पाकड़ का वृक्ष दक्षिण में होना अशुभ है। इसी प्रकार आग्नेय कोण में पीपल, पाकड़ या गूलर का पेड़ हो तो पीड़ादायक व मृत्युतुल्य कष्ट देता है। पश्चिम दिशा में आम या वट वृक्ष होने से मुकद्दमें, औरतों-बच्चों को तकलीफ, चोरी आदि का सामना करना पडता है। पूर्व या उतर दिशा में फलदार वृक्ष होने से संतान पीड़ा व बुद्धि नाद्गा होता है। दक्षिण दिशा में तुलसी होने से कठोर यातना व कारागार हो सकता है।
यदि शुभ वृक्ष पूर्व दिशा में हों तो भी भवन से उनकी उचित दूरी होनी चाहिये क्योंकि वृक्षों की छाया भवन पर सुबह 6 से 11 बजे तक नहीं पड़नी चाहिये। यदि ऐसा होता है तो पूर्व दिशा से आने वाली सूर्य की शुभ किरणों का लाभ नहीं लिया जा सकेगा। सूर्य की सुबह की लाभदायक किरणों को पूर्व दिशा के वृक्षों द्वारा नहीं रोकना चाहिये अन्यथा भवनवासी समृद्ध, भाग्यशाली व शांत नहीं रह सकते। दक्षिण व पश्चिम के वृक्ष भवन को दोपहर बाद की सूर्य की विनाद्गाकारी किरणों से बचाते हैं।
सभी कांटों वाले वृक्ष व पौधे यदि घर में लगाये जायें तो ये परिजनों को चिंता व परेद्गाानी देते हैं। घर में रोग घर कर लेता है तथा मुकददमें में हार होती है। कांटेदार वृक्षों में से कैक्टस सबसे अशुभ है। क्योंकि इन वृक्षों के कोने ऋणात्मक ऊर्जा विसर्जित करते हैं जो भवन में रहने वालों के स्वास्थ्य व विचार शक्ति को प्रभावित कर अद्गाुभ परिणाम लाती है।
जिन वृक्षों या पौधों के पत्तों से दूध जैसा द्रव्य निकलता हो तो ऐसे वृक्षों को भी नहीं लगाना चाहिये क्योंकि ये द्रव्य भी ऋणात्मक ऊर्जा के बहुत बडे स्रोत कहलाते हैं।
यदि किसी फलहीन वृक्ष की छाया भवन पर पडती है तो विभिन्न रोगों का सामना करना पडता है तथा अनेक विपदायें भी परेशान करती रहती हैं।
वृक्षारोपण का भी एक उचित समय होता है। इन्हें शुभ नक्षत्रों व तिथियों में ही लगाना चाहिये। शुक्ल पक्ष की अष्टमी से कृष्ण पक्ष की सप्तमी तक का समय वृक्षारोपण के लिये शुभ रहता है। पौधों को पहले मिटटी के गमलों में व फिर जमीन में लगाना चाहिये। ऐसा करने से उनका विकास अच्छा रहता है।
गृह के समीप यदि कांटेदार, दूध वाले आदि हानिकारक वृक्षों को निकालना संभव न हो तो इनके बीच शुभ वृक्ष जैसे अशोक, नागकेसर, शमी आदि लगाने से दोष का निवारण हो जाता है। यदि किसी भी कारण से किसी वृक्ष को निकालना आवद्गयक हो जाता है तो उसे माघ या भाद्रपद माह में ही निकालना चाहिये। काटने से पहले वृक्ष की पूजा करनी चाहिये और क्षमा मांगनी चाहिये कि वृक्ष को जड़ से निकाला जा रहा है। साथ ही एक वृक्ष निकालने के स्थान पर एक नया वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिये। ऐसा तीन माह के भीतर कर देना चाहिये। वृक्ष काटने के समय वृक्ष को पूर्व या उतर दिशा में ही गिरना चाहिये न कि पद्गिचम या दक्षिण दिशा में।

पीपल को जल देने से लाभ Benefits of Watering Ficus religiosa or sacred fig

पीपल को जल सींचने से दरिद्रता दूर होती है, पुण्यलाभ होता है हरा पीपल कभी काटना नहीं चाहिए, पाप होता है पीपल का पेड़ लगाना पुण्यदायी है घर के पश्चिम की ओर पीपल का पेड़ हो तो घर की हवा शुद्ध रहेगी और घर में आरोग्यता, सुख, शांति रहेगी

घर में झगड़े होते तो एक लोटा पानी लेकर रात को सोते समय पलंग के नीचे रखो और दूसरे दिन सुबह वो पानी घर में छाँटो पीपल को सींच दो.

 अगर घर में किसी की मृत्यु हो गई हो तो रोज 13 दिन तक घर की छत पे एक कटोरी में दूध और एक कटोरी में पानी रख के आयें दूसरे दिन सुबह वो पानी और दूध पीपल के मूल में ड़ाल दें ऐसा 13 दिन करने से जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आत्मा को शान्ति मिलती है उनका आशीर्वाद घर वालों को मिलता है

नौकरी में कोई समस्या है तो हर शनिवार को दूध, पानी और गुड मिलाकर पीपल को अर्पण करें अपने आप सब कुछ अच्छा होगा

तुलसी पूजन से दोषों से मुक्ति Worship basil

तुलसी मुख्यतः दो प्रकार की होती है। 1- श्वेत तुलसी, 2- कृष्ण तुलसी। इन्हे क्रमशः राम तुलसी और श्याम तुलसी भी कहते हैं। दोनो प्रकार की तुलसी में केवल वर्ण भेद ही होता है अन्यथा गुणों में समानता होती है। वर्षो पहले से ही घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने की परम्परा प्रचलित है। महिलायें इसकी प्रतिदिन पूजा करके जल अर्पित करती है। घर से निकलने से पूर्व तुलसी के दर्शन करना शुभ माना जाता है। तुलसी का वृक्ष औषधीय गुणों से परिपूर्ण माना गया है। इनकी पत्तियों में कीटाणु नष्ट करने का एक विशेष गुण है। इसलिये मन्दिरों में चरणोदक जल में तुलसी की पत्तियां तोड़कर डाली जाती है जिससे जल के सारे कीटाणु नष्ट हो जाये और जल शुद्ध हो जाये। 

1-यदि कोई भी व्यक्ति तुलसी की माला से किसी भी लक्ष्मी मन्त्र का यथा शक्ति 1 से 11 माला प्रतिदिन जप करे तो धन की प्राप्ति होने लगती है और उसके परिवार में सुख समृद्धि आती है। 

2- जो भी व्यक्ति नित्य सुबह के समय स्नान आदि से निवृत होकर तुलसी के नीचे दीपक जलाकर पूजन करेगा। उस जातक के देवदोष समाप्त हो जायेंगे। 

3- एक गमले में एक पौधा तुलसी का तथा एक पौधा काले धतूरे का लगायें। इन दोनों पौधों पर प्रतिदिन स्नान आदि से निवृत होकर शुद्ध जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें। जो भी व्यक्ति यह प्रयोग नित्य 1 वर्ष तक करेगा उसे पितृदोष से मुक्ति मिल जायेगी। तथा उसको ब्रहमा, विष्णु, महेश, इन तीनों की संयुक्त पूजा फल मिलेगा चूंकि विष्णु प्रिया होने के कारण तुलसी विष्णु रूप है तथा काला धतूरा शिव रूप है एंव तुलसी की जड़ो में ब्रहमा का निवास स्थान माना जाता है। 

4- एक छोटा सा चांदी का सर्प बनावाकर। इस सर्प की पूजा जिस दिन चर्तुदशी हो उस दिन स्नान कर तुलसी के पौधे के नीचे, इसे रखकर। इस पर दूध, अक्षत, रोली, आदि लगाकर इसकी पूजा करें। घी का दीपक भी जलायें। जिस समय पूजा करें उस समय साधक का मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। भोग अर्पित कर दान भी करें। दीपक जब ठण्डा हो जाये तो उसके बाद चाॅदी के सर्प को पूजा करने वाला व्यक्ति ही उठाकर किसी नदीं में प्रवाहित कर दे। इस प्रकार नित्य 43 दिन तक पूजन करने से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

Monday, November 16, 2015

पुलिस के भय से बचने का उपाय : A way to avoid Police fear

एक लोहे कि गोली को लाल रंग कर के अपने पास सदैव रखे पुलिस से भय नहीं होगा.

Tuesday, November 3, 2015

बोस कैसा भी हो, सीधा हो जाएगा How to control boss


 किसी नालायक, व्यभिचारी भ्रष्ट और बेईमान-बदतमीज बोस से परेशान हैं तो यह टोटका करें। जिस किसी कागज पर अपने ऎसे किसी नालायक बोस के हस्ताक्षर अंकित हों, उसके हस्ताक्षरों को लाल स्याही से इक्कीस से ज्यादा घेरे बनाते हुए यह भावना करें कि बोस रस्सियों से जकड़ा जा रहा है। इसके बाद उस कागज को फोल्ड कर कीचड़ में दबा दें। कुछ ही दिन में इसका असर सामने आ जाएगा।

दीपावली पर लक्ष्मी देवी को प्रसन्न करने के उपाय :- Diwali Lakshmi Devi Pooja Vidhan



 1. दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में हल्दी की गांठ भी रखें। पूजन पूर्ण होने पर हल्दी की गांठ को घर में उस स्थान पर रखें, जहां धन रखा जाता है।

2. दीपावली के दिन यदि संभव हो सके तो किसी किन्नर से उसकी खुशी से एक रुपया लें और इस सिक्के को अपने पर्स में रखें। बरकत बनी रहेगी।

3 महालक्ष्मी के पूजन में गोमती चक्र भी रखना चाहिए। गोमती चक्र भी घर में धन संबंधी लाभ दिलाता है।

4. दीपावली पर तेल का दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। किसी मंदिर हनुमान मंदिर जाकर ऐसा दीपक भी लगा सकते हैं।

5. रात को सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और घर लौटकर आ जाएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें।

6 अपने घर के आसपास किसी पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें।

7 दीपावली के दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से करें। जब झाड़ू का काम न हो तो उसे छिपाकर रखना चाहिए।

8  प्रथम पूज्य श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें। दूर्वा की 21 गांठ गणेशजी को चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। दीपावली के शुभ दिन यह उपाय करने से गणेशजी के साथ महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

9 महालक्ष्मी के मंत्र: ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:, इस मंत्र का जप करें। मंत्र जप के लिए कमल के गट्टे की माला का उपयोग करें। दीपावली पर कम से कम 108 बार इस मंत्र का जप करें।

10 लक्ष्मी पूजन में सुपारी रखें। सुपारी पर लाल धागा लपेटकर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि पूजन सामग्री से पूजा करें और पूजन के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रखें।

Monday, November 2, 2015

दुर्भाग्य नाश के मन्त्र : Mantra for unfortunate luck.


 1) एक रोटी लें। इस रोटी को अपने ऊपर से 31 बार ऊवार लें। प्रत्येक बार वारते समय इस मन्त्र का उच्चारण भी करें। (सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले इस टोटके को करना है) बाद में यह रोटी कुत्ते को खिला दें अथवा बहते पानी में बहा दें।

ऊँ दुभाग्यनाशिनी दुं दुर्गाय नम:

2) नीचे लिखे मन्त्र से आप भी अपने दुर्भाग्य को नष्ट कर सकते हैं. ( 7 times - 2 time in day) पूर्ण आस्था से यह मन्त्र करने पर शीघ्र लाभ होता है।

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि देवि परं सुखम् ।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि ॥

पितृदोष और उसके उपाय :- Pitridosh Upaye

ग्रंथों में पितृदोष सबसे बड़ा दोष माना गया है। इससे पीड़ित व्यक्ति का जीवन अत्यंत कष्टमय हो जाता है। जिस जातक की कुंडली में यह दोष होता है उसे धन अभाव से लेकर मानसिक क्लेश तक का सामना करना पड़ता है। पितृदोष से पीड़ित जातक की उन्नति में बाधा रहती है।

पितृदोष उपाय

1) पीपल के वृक्ष पर दोपहर में जल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, काले तिल चढ़ाएं और स्वर्गीय परिजनों का स्मरण कर उनसे आशीर्वाद मांगें।
सोमवती अमावस्या को (जिस अमावस्या को सोमवार हो) पास के पीपल के पेड के पास जाइये,उस पीपल के पेड को एक जनेऊ दीजिये और एक जनेऊ भगवान विष्णु के नाम का उसी पीपल को दीजिये,पीपल के पेड की और भगवान विष्णु की प्रार्थना कीजिये,और एक सौ आठ परिक्रमा उस पीपल के पेड की दीजिये,हर परिक्रमा के बाद एक मिठाई जो भी आपके स्वच्छ रूप से हो पीपल को अर्पित कीजिये। परिक्रमा करते वक्त :ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते जाइये। परिक्रमा पूरी करने के बाद फ़िर से पीपल के पेड और भगवान विष्णु के लिये प्रार्थना कीजिये और जो भी जाने अन्जाने में अपराध हुये है उनके लिये क्षमा मांगिये।

2) कौओं और मछलियों को चावल और घी मिलाकर बनाये गये लड्डू हर शनिवार को दीजिये।

3) जातक को घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर अपने स्वर्गीय परिजनों का फोटो लगाकर उस पर हार चढ़ाकर रोजाना उनकी पूजा स्तुति करना चाहिए।

Wednesday, October 28, 2015

सास ससुर को वश में करने का उपाय : Upay for subdue laws

यदि आप अपनी सास या ससुर के व्यवहार से परेशान हैं तो रोटी पर काली स्याही से सास का नाम लिखकर काली कुतिया को खिला दे इसी तरह काली स्याही से रोटी पर ससुर का नाम लिखकर काले कुत्ते को खिला दें

उधार का पैसा वापिस पाने के लिए :- Upay for borrowing money to get back

उधार दिया हुआ पैसा वापस नहीं आ रहा हैं तो होली दहन के दूसरे दिन बचे हुये कोयले से वहीं धरती पर उस व्यक्ति का नाम लिखे तथा उस नाम के उपर हरा रंग इस तरह डाल दें कि पूरा नाम लुप्त हो जाये। इस प्रयोग से वह व्यक्ति शीघ्र धन वापस कर देगा।

Monday, October 26, 2015

पढाई में बाधा :-Upay for Studies

बुध्वार शाम को एक नर एक मादा तोता लेकर, कहे कि हे तोता जैसे हम तुम्हे आजाद कर रहे है उस तरह आप हमे भी बन्ध् नो से आजाद करे हमारी पढाई में जो बाधा हो वह दूर हो जाये हमारे घर में सुख शांति रहे फ़िर दोनो तोते को अप ने हाथो से आजाद कर दे

चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें। बुधवार को लाल कपड़े की थैली में सौंफ भरकर तकिए के नीचे रखें, साथ ही रविवार को तांबे का सिक्का सफेद या लाल धागे में गले में धारण करें। अच्छे सकारात्मक परिणाम के लिए सूर्यास्त के बाद रात्रि में दूध न लें। दिन में दूध-दही पनीर ले सकते हैं। दही व पनीर रात्रि को भी ले सकते हैं, पर दूध नहीं।


बच्चों का पढ़ाई में मन न लगता हो  टोटका करें-

शुक्ल पक्ष के पहले बृहस्पतिवार को सूर्यास्त से ठीक आधा घंटा पहले बड़ के पत्ते पर पांच अलग-अलग प्रकार की मिठाईयां तथा दो छोटी इलायची पीपल के वृक्ष के नीचे श्रद्धा भाव से रखें और अपनी शिक्षा के प्रति कामना करें। पीछे मुड़कर न देखें, सीधे अपने घर आ जाएं। इस प्रकार बिना क्रम टूटे तीन बृहस्पतिवार करें। यह उपाय माता-पिता भी अपने बच्चे के लिये कर सकते हैं।

बच्चे की स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए: शनिवार को रात बारह बजे बच्चे की शिखा के स्थान पर से चार बाल काटकर एक पुड़िया में रख लें, ऐसे शनिवार से अगले शनिवार तक करें, फिर रविवार के दिन इन सभी बालों को इकट्ठा कर चैखट पर रखकर जला दें और पैर की एड़ी से रगड़ दें। ये क्रिया बच्चे की मां करे तो ज्यादा अच्छा, इससे बच्चे की स्मरण शक्ति कुशाग्र हो जाएगी। साथ ही बच्चे से इस मंत्र का जप भी 21 बार नित्य करवाते रहें। ऊँ ह्रीं ऐं सरस्वत्यै नमः।

विदेश जाना चाहते हैं तो यह करें.:- Upay for foreign travel

संक्रांति के दिन, सफेद तिल और थोड़ा गुड़ लें. सूर्यास्त के समय एक मिट्टी के कुल्हड़ में डालकर उस कुल्हड़ को पीपल के एक स्वयं गिरे हुये पत्ते से ढक लें. फिर किसी आक के पौधे की जड़ में रख आएं. आते समय पीछे मुड़कर न देखें. घर में आकर स्नान जरूर कर लें. नहाने के पानी में थोड़ा सा शुद्ध केसर मिला लें.यह प्रयोग अपने गुरू का आशीर्वाद लेकर करें ताकि जल्दी सफलता मिले.

Sunday, October 25, 2015

upay for late marriage : विवाह के उपाय

1) शुक्रवार की रात्रि में 8 छुआरे जल में उबाल कर जल के साथ ही अपने सोने वाले स्थान पर सिरहाने रख कर सोयें तथा शनिवार को प्रात: स्नान करने के बाद किसी भी बहते जल में इन्हें प्रवाहित कर दें.

2) लड़की के पिता जब जब लड़के वाले के यहाँ विवाह प्रस्ताव लेकर जाए तो लड़की अपनी चोटी खुली रखे और जब तक पिता लौटकर घर न आ जाए तब तक चोटी नहीं बाँधनी चाहिए

3)गुरुवार को केले के वृ्क्ष के सामने गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने के साथ शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए. अथा जल भी अर्पित करना चाहिए.

Wednesday, October 14, 2015

सुख शांति का उपाय :- Upaye for Peace

सरसों के तेल से मिट्टी के जलते दीपक में काली गुंजा के दो दाने डालकर उसे गोधूलि बेला में घर के मुख्य द्वार पर रख दें तो घर में सुख-शांति चिरकाल तक बनी रहेगी। इससे शारीरिक, आर्थिक व सभी प्रकार की बाधाएं भी दूर होती हैं

संतान प्राप्ति का उपाय :- Upaye for Santan Prapti

1. संतान प्राप्ति के लिए पति-पत्नी दोनों को रामेश्वरम् की यात्रा करनी चाहिए तथा वहां सर्प-पूजन करवाना चाहिए। इस कार्य को करने से संतान-दोष समाप्त होता है।

2. स्त्री में कमी के कारण संतान होने में बाधा आ रही हो, तो लाल गाय व बछड़े की सेवा करनी चाहिए। लाल या भूरा कुत्ता पालना भी शुभ रहता है।

3. यदि विवाह के दस या बारह वर्ष बाद भी संतान न हो, तो मदार की जड़ को शुक्रवार को उखाड़ लें। उसे कमर में बांधने से स्त्री अवश्य ही गर्भवती हो जाएगी।

4. जब गर्भ धारण हो गया हो, तो चांदी की एक बांसुरी बनाकर राधा-कृष्ण के मंदिर में पति-पत्नी दोनों गुरुवार के दिन चढ़ायें तो गर्भपात का भय/खतरा नहीं होता।

5. यदि बार-बार गर्भपात होता है, तो शुक्रवार के दिन एक गोमती चक्र लाल वस्त्र में सिलकर गर्भवती महिला के कमर पर बांध दें। गर्भपात नहीं होगा।

6. जिन स्त्रियों के सिर्फ कन्या ही होती है, उन्हें शुक्र मुक्ता पहना दी जाये, तो एक वर्ष के अंदर ही पुत्र-रत्न की प्राप्ति होगी।

7. यदि बच्चे न होते हों या होते ही मर जाते हों, तो मंगलवार के दिन मिट्टी की हांडी में शहद भरकर श्मशान में दबायें।

8. पीपल की जटा शुक्रवार को काट कर सुखा लें, सूखने के बाद चूर्ण बना लें। उसको प्रदर रोग वाली स्त्री प्रतिदिन एक चम्मच दही के साथ सेवन करें। सातवें दिन तक मासिक धर्म, श्वेत प्रदर तथा कमर दर्द ठीक हो जाएगा।

9. संतान प्राप्ति के लिए इनमें से किसी भी मंत्र का नियमित रूप से एक माला प्रतिदिन पाठ करें।

a) ओऽम् नमो भगवते जगत्प्रसूतये नमः।

b) ओऽम क्लीं गोपाल वेषघाटाय वासुदेवाय हूं फट् स्वाहा।

c) ओऽम नमः शक्तिरूपाय मम् गृहे पुत्रं कुरू कुरू स्वाहा।

d) ओऽम् हीं श्रीं क्लीं ग्लौं।

e) देवकी सुत गोविन्द वासुदेवाय जगत्पते। देहिं ये तनयं कृबज त्यामहं शरणंगत।


कृष्ण के बाल रूप का चित्र लगाएं। लड्डू गोपाल का चित्र या मूर्ति लगाना लाभदायक होता है।

मुकदमे में विजय पाने का उपाय Upaye for Victory in Court Case

मुकदमे में विजय पाने के लिए कचहरी में थोड़े से चावल लेकर जाएं। उन चावलों को कार्यवाही वाले कक्ष के बाहर फेंक दें। लेकिन ऐसा करते समय इस बात का ध्‍यान रखें कि ऐसा करते समय आपको कोई न देखे, अन्‍यथा लाभ नहीं होगा।

Monday, October 12, 2015

पुत्र प्राप्ति के उपाय: upay for Son attainment

स्त्री के मासिक धर्म के सोलह दिनों तक के समय को ऋतुकाल कहा जाता है। उस दौरान सम्‍भोग करने पर ही गर्भ धारण हो सकता है। लेकिन इसके साथ ही साथ विद्वानों का मानना है कि मासिक धर्म होने पर जो रक्‍त स्रावित होता है, वह दूषित होता है। इसलिए इस दौरान सेक्‍स से परहेज करना चाहिए। विद्वानों का विचार है कि इस दौरान सम्‍भोग करने पर उत्‍पन्‍न हुई संतानों में अनेक प्रकार के विकार उत्‍पन्‍न्‍ा हो जाते हैं।

मासिक धर्म के वर्जित चार दिनों के अतिरिक्‍त शेष बारह दिनों में सम्‍भोग करने से पैदा होने वाली संतानों में अलग-अलग प्रकार की पृत्ति बताई गयी है। जैसे चौथी रात को सम्‍भोग करने से कम आयु वाला पुत्र, पांचवी रात्रि से कम आयु वाली ह्रदय रोगी पुत्री, छठी रात से वंश वृद्धि करने वाला पुत्र, 7वीं रात से बांझ पुत्री, 8वीं रात से पिताहंता पुत्र, 9वीं रात से कुल का नाम रौशन करने वाली पुत्री, 10वीं रात से कुल का नाम रौशन करने वाला पुत्र, 11वीं रात से अति सुंदर पुत्री, 12वीं रात से गुणी पुत्र, 13वीं रात से परेशानी उत्‍पन्‍न करने वाली पुत्री, 14वीं रात से अत्‍यंत गुणी पुत्र, 15वीं रात से सौभाग्‍यशाली पुत्री और 16वीं रात से विद्वान पुत्र पैदा होता है।

मासिक धर्म के 16 दिनों के बाद स्‍त्री का रज अत्‍यधिक गर्म हो जाता है और वह पुरूष के वीर्य को जला डालता है। इसलिए इस दौरान संभोग करने से या तो गर्भपात हो जाता है या संतान पैदा होते ही मर जाती है। उस तथाकथित शास्‍त्रीय जानकारी के अनुसार मासिक धर्म के चौथे दिन के संभोग से अल्पायु और दरिद्र पुत्र, पांचवे दिन से जन्‍मी सिर्फ लड़की पैदा करने वाली कन्‍या, छठे दिन से कम आयु का पुत्र, 7वें दिन से बांझ कन्‍या, 8वें दिन से ऐश्‍वर्यशाली पुत्र, 9वें दिन से ऐश्‍वर्यशालिनी पुत्री, 10वें दिन से चालाक पुत्र, 11वें दिन से चरित्रहीन पुत्री, 12वें दिन से सर्वगुण सम्‍पन्‍न पुत्र, 13वें दिन से वर्णशंकर पुत्री, 14वें दिन से श्रेष्‍ठ पुत्र, 15वें दिन से सौभाग्‍यवती पुत्री तथा 16वें दिन से सर्वगुण सम्‍पन्‍न पुत्र पैदा होता है।

 इसके अतिरिक्‍त 'जन भावनाओं' को दृष्टिगत रखते हुए कुछ टोटके टाइप जानकारी भी दी गयी थी। जैसे ताकतवर और गोरे पुत्र के लिए गर्भवती स्‍त्री को पलाश के एक पत्‍ते को लेकर पीसकर गाय के दूध के साथ रोज पीना चाहिए।

Thursday, October 8, 2015

समृद्धिदायक कौड़ी - Prosperous cowrie

कौड़ी भगवान शिव के वाहन नंदी को प्रिय है। इसमें भगवान शिव का वास माना जाता है। .। इसके स्पर्श एवं उपयोग से अनेक पापों से छुटकारा मिलता है। इससे दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। इसे घर में रखने से किसी को नजर दोष नहीं लगता है। कौड़ी के उपयोग से स्नायु रोग, स्त्रियों के रोग, गले के रोग, रक्तचाप, मिरगी, दमा, नेत्र रोग, सिर दर्द आदि कई बीमारियों में लाभ होता है। श्रद्धा-भक्ति से धारण की गई कौड़ी सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। 

कौड़ी., कौड़ी का ब्रेसलेट धारण करने से जातक को शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। उपयोग विधि: श्राद्ध, होलाष्टक, सूतक आदि के माह को छोड़ कर अन्य किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम सप्ताह के सोमवार को, सूर्याेदय के समय,  उपयोग से लाभ: 

किसी भी असाध्य बीमारी में लाभ पाने के लिए निरंतर कौड़ी. धारण करें। 

पुत्रादि प्राप्ति एवं उनके सुख के लिए इसे पूजा स्थल में स्थापित कर के शिव के समान पूजा-आराधना करने से लाभ होता है। और जादू, टोने टोटके आदि से छुटकारा मिलता है। यह विशेष तौर पर बच्चे के लिए अति शुभदायक है। 

विद्यार्थियों अथवा बौद्धिक कार्यों से संबंधित जातकों को चाहिए कि इसे धारण कर सरस्वती का स्मरण, चिंतन करें इससे आश्चर्यजनक लाभ होगा और मन एकाग्रचित्त होगा।

शुद्धता एवं सावधानी: समृद्धिदायक कौड़ी. की शुद्धता दीर्घ समय तक बनी रहे, इसके लिए जातक को निम्न मंत्र का जप करना चाहिए। ¬ श्रां श्रीं श्रौ सः चंद्रमसे नमः। समृद्धिदायक कौड़ी. को धारण कर के मृतक शरीर के पास, प्रसूति गृह आदि में नहीं जाना चाहिए। भूल से, या अन्य किसी कारण से ब्रे अशुद्ध हो जाने पर उसे पुनः श्रद्धापूर्वक गंगाजल एवं कच्चे दूध में धो कर, सामान्य पूजन के साथ धारण करें


यदि बार-बार धनहानि एवं चोरी आदि की घटनाएं हो रही हों, तो दो कौड़ियां लाल वस्त्र में बांधकर शुक्रवार को तिजोरी में रखें।

Wednesday, October 7, 2015

नज़र दोष के उपाय: Upaye for Nazar dosha

1) हनुमान जी के कंधे पर लगा स‌िंदूर का त‌िलक करें। नजर दोष से प्रभाव‌ित व्यक्त‌ि मंद‌िर नहीं जाता पाता है तो कोई भी व्यक्त‌ि हनुमान जी के कंधे पर लगा संदूर लाकर पीड़‌ित  व्यक्त‌ि को लगाए तो इससे भी लाभ म‌िलता है।

2) अगर आप पान खाते हैं तो पान में गुलाब की 7 पंखुड़‌ियों को डालकर अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए पान खाएं। इससे नजर दोष दूर होता है और आपके अंदर सकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ जाता है।

3) कोई व्यक्त‌ि नजर दोष से पीड़‌ित है तो कच्चा दूध पीड़‌ित व्यक्त‌ि के ऊपर से सात बार घुमाकर कुत्ते को प‌िला दें। यह काम शन‌िवार को करना चाह‌िए।

4) सात लाल मिर्च, एक चम्मच राई, एक कागज़ में रख कर (7 / 11  / 21 ) बार उसार कर गैस पर रख जला दे. गैस के निचे एक बड़ा कागज़ पहले से ही रख दे ताकि जब कागज जलने के बाद राख उसमे आ गिरे. राख को इकट्ठा कर निचे वाले कागज में समेत कर बाहर फेक दे.

5) पीड़ित व्यक्ति 2 लोंग लेवे अपने ऊपर से 11 बार उसार कर चोराहे पर फ़ेंक दे और पीछे मुड़कर ना देखे. सात दिनों तक लगातार ये उपाय करे. 

6) सरसों के तेल में रुई की बत्ती को भिगो कर रख ले.  बच्चे को सामने बिठा कर घडी की विपरीत दिशा में सात, ग्यारह या इक्कीस बार घुमा जला दे. 

7)एक साबूत नींबू के उपर काली स्याही से 307 लिख दें और उस व्यक्ति के उपर उल्टी तरफ से 7 बार उतारें। इसके पश्चात उसी नींबू को चार भागों में इस प्रकार से काटें कि वह नीचें से जुड़े रहें। और फिर उसी नींबू को घर से बाहर किसी निर्जन स्थान पा फेंक दें। यह उपाय करने से पीडि़त व्यक्ति शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जायेगा।

बालको को नजर लग जाने, किसी के भूत बाधाग्रस्त होने अथवा बीमार हो जाने पर झाड-फूंक के साथ ही उतारे भी किए जाते हैं। कोई भी उतारा सर से पैर की ओर सात बार उतारा जाता है। इस उतारे के करने से वह बीमारी अथवा दुष्ट आत्मा उस मिठाई के टुकडे पर आ जाती है और इस उतारे को घर से दूर रख आने पर उसके साथ ही घर से बाहर चली जाती है।
रविवार : इतवार के रोज यदि उतारा करना हो, तो बर्फी से उतारा करे बर्फी गाय को खिला देनी चाहिए। 

सोमवार : सोमवार के रोज भी यदि उतारा करना हो, तो उस रोज भी बर्फी के टुकडे से उतारा करके गाय को ही खिलाना चाहिए। 
मंगलवार : यदि मंगल के रोज उतारा करने की आवश्यकता पडे, तो उस रोज मोतीचूर के लड्डू से उतारा करना चाहिए और उसे कुत्ते को डालना चाहिए। 
बुधवार : बुधवार के रोज यदि उतारा करना हो, तो उस दिन इमरती अथवा मोतीचूर के लड्डू से उतारा करना चाहिए और उसे कुत्ते को डालना चाहिए। 
गुरूवार : बृहस्पतिवार के रोज शाम के समय पांच मिठाइयां एक दोने में रखकर उताररा करना चाहिए। उतारा करके उसमें धूपबत्ती और छोटी इलायची रखकर पीपल के पेड की जड में पश्चिम दिशा में रखकर लौट आना चाहिए। उतारा करके आते समय पलटकर नहीं देखना चहिए और न ही रास्ते में किसी से बोलना चाहिए। घर आकर हाथ-पैर धोने के बाद कोई कार्य करना चाहिए। 
शुक्रवार : शुक्रवार को यदि उतारा करना हो, तो शाम के समय मोतीचूर के लड्डृ से ही उतारा करके उसे कुत्ते को डालना चाहिए। 

शनिवार : शनिवार के दिन इमरती और मोतीचूर के लड्डू से उतार किया जाता है। यदि शनिवार के दिन काला कुत्ता मिले और उसे इमरती डाली जाए तो बहुत अच्छा होता है।

पलाश का महत्‍व :- importance of Palash :- Butea Monosperma Spiritual benefit

 इस वृक्ष में ब्रहमा, विष्णु, महेश, इन तीनों देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। पलाश का उपयोग ग्रहों की शान्ति में किया जाता है। 1- जिस जा...